फैक्ट चेक: बर्तन में फंसी गोली की फोटो का किसान आंदोलन के नहीं है कोई संबंध, जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

बर्तन में फंसी गोली की फोटो का किसान आंदोलन के नहीं है कोई संबंध, जानिए वायरल फोटो की सच्चाई
  • बर्तन में फंसी गोली की फोटो वायरल
  • किसान आंदोलन के नहीं है संबंध
  • जानिए वायरल फोटो की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस समय पंजाब-हरियाणा में किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन से जुड़े कई वीडियोज और फोटोज सामने आते रहते हैं। हालांकि, इस दौरान इन्हें फर्जी दावे के साथ किसान आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाती है। ऐसा ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक बड़े भगोने और उसके ढक्कन में बंदूक की गोली फंसी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए इसे किसान आंदोलन का बताया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, अकील खान नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया। इसमें भगोने और उसके ढक्कन में बंदूक की गोली फंसी हुई दिखाई दे ही है। इसे पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, "इतिहास में सब दर्ज होगा मिस्टर मोदी..#FarmersProtest2024." इस फोटो को सच मानकर अन्य यूजर्स भी इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर कर रहे हैं। और दावा कर रहे हैं कि पुलिस प्रशासन ने किसानों पर गोलियां चलाई हैं। लेकिन हमारी जांच में यह दावा बिल्कुल फर्जी साबित हुआ है।

कैसे पता चली सच्चाई?

इस वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल इमेज सर्च की मदद ली। जहां हमें इसी फोटो के साथ कई बांग्लादेशी न्यूज वेबसाइट्स पर आर्टिकल्स मिलें। इनमें इस फोटो को म्यांमार की तरफ से हो रही गोलीबारी से संबंधित खबरों के साथ लगाया गया है। इसमें बताया गया है कि बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में म्यांमार की तरफ से चल रही गोलियों के चलते लोगों के बर्तन तक में छेद हो गए हैं। इसके साथ ही यह फोटो इंटरनेट इस महीने के पहले हफ्ते से मौजूद है। जबकि किसान आंदोलन फरवरी के दूसरे हफ्ते में शुरू हुआ था। इससे यह साबित हो गया कि इस फोटो का किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

Created On :   23 Feb 2024 2:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story